चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत के मोरबेड़ा जंगल में गुरुवार को 10-12 हाथियों का झुंड शरण लिए हुए है. हाथियों के आने से आस पास के गांव के ग्रामीण काफी भयभीत हैं. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे स्थित जंगल परिसर में हाथियों का झुंड है. ग्रामीणों ने बताया कि सुबह में हाथियों का झुंड सड़क पर कर जंगल में प्रवेश किया है. पंचायत के जमुआ, राजाबासा, माचाडीहा, सानघाटी समेत अन्य गांव के ग्रामीण इस सड़क मार्ग से चाकुलिया बाजार आना जाना करते हैं और स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी भी आना जाना करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
पंचायत के अधिकांश गांव जंगलों से घिरा हुआ है और हाथियों के आने से लोग काफी भयभीत हैं. पंचायत के ग्रामीणों ने वन विभाग के पदाधिकारी से मांग किया है कि हाथी प्रभावित गांव के ग्रामीणों के बीच हाथियों को भगाने के लिए मशाल और पटाखें समेत अन्य सामग्री उपलव्ध कराएं और जल्द से जल्द हाथियों के झुंड को गांव से दुर किसी सुरक्षित स्थान तक ले जाएं ताकी लोगों को किसी तरह का नुक़सान ना हो.







