चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के पिताजुड़ी चौक पर स्थित चिंटू वैरायटी स्टोर में बीती देर रात आग लगने से दुकान समेत सारा समान जलकर राख हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार दुकान में आग लगने से 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है. दुकानदार ने बताया कि शुक्रवार को वह दुकान बंद कर घर चला गया था. आधी रात में दुकान में आग कैसे लगी किसी को कुछ पता नहीं चल पाया है. गरिमत रही कि दुकान बंद होने के कारण आस-पास के दुकानों को नुकसान नहीं हुआ है. दुकान में आग लगने की सूचना पाकर ग्रामीण जुटे और आग पर काबू पाने की कौशिश की परंतु सफल नहीं हो पाए. लोगों ने बहरागोड़ा के अग्निशमन को आग लगने की सूचना दी. सूचना पाकर दमकल पहुंचा और दुकान में लगी आग पर काबू पाया गया, लेकिन तबतक दुकान के सारे समान जलकर राख हो गए.



