
बहरागोड़ा :- बहरागोड़ा तारापद सरोजिनी चैरिटाबल ट्रस्ट के बैनर तले झारखंड राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़गी ने पाथरी और बनकाटा पंचायत का दौरा कर पंचायत के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. ठंड में कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे. मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डा दिनेश षाड़गी ने कहा कि ठंड से निजात दिलाने के लिए विगत कई दिनों से ट्रस्ट द्वारा विभिन्न पंचायतों में जाकर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बाटने का काम किया जा रहा है ताकि लोग ठंड से बच सके. उन्होंने कहा कि आगे भी ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण किया जाएगा. इस मौके पर जगदीश राय, मिंटू पाल, मुखिया पति राम हेम्ब्रम, बबलू महापात्र, सत्यब्रत पंडा, अंबू राउत, अरुण पैरा, स्त्यवान पैरा समेत अन्य उपस्थित थे.





