
चाकुलिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने चाकुलिया प्रखंड की सरडिहा पंचायत के विभिन्न गांव सरडिहा, पाकुड़िया, रूपुषकुंडी, सांपधरा, दक्षिणाशोल और मोराबांदी गांव का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. डॉ गोस्वामी आगामी 5 मार्च को सरडिहा गांव में आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के संबंध में लोगों को जानकारी दी. डॉ गोस्वामी ने लोगों को बताया कि भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से प्रमुख स्वयं सेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन के द्वारा 5 मार्च को सरडिहा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा. इस स्वास्थ्य शिविर में जमशेदपुर, झारग्राम और आसपास के अनुभवी चिकित्सकों के 12 अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह प्रदान किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
डाक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां दी जाएगी. उन्होंने कहा कि विगत 1 वर्ष के दौरान बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में 34 वां स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें हजारों जरूरतमंद लोगों का इलाज संभव हुआ है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि राज्य के इस सीमावर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की काफी कमी है. लोगों को इलाज कराने के लिए पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है. लोगों के स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों को दूर करने के लिए यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है. मौके पर जिला मंत्री राजीव महापात्रा, मुखिया दानगी सोरेन, पंचायत समिति सदस्य तापस महतो, उप मुखिया साऊंते बेसरा, चंडी चरण साधु, भाजपा नेता जतिन बेरा, परमीला मांडी, अमिता बेरा, कमलकांत सिंह, माधव पाल, प्रदीप प्रधान, दीनबंधु प्रधान, कांचन पाल, संदीप प्रधान, दुर्योधन पाल, मायनो हेंब्रम, श्याम सोरेन, महेश्वर मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.

चाकुलिया के चियांबांधी गांव में आयोजित हरिसंकीर्तन में शामिल हुए डॉ गोस्वामी
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी बीती देर रात चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के चियांबांधी गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए. डॉ गोस्वामी राधा कृष्ण के युगल चरणों में माथा टेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. मौके पर भाजपा जिला मंत्री राजीव महापात्र, भाजपा नेता दिलीप महतो, विजय महतो, भरत पात्र, सोनाहातु पंचायत के मुखिया मोहन सोरेन, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देवाशीष मंडल, दिलीप महतो,भगीरथ मुंडा, परिमल दास समेत अन्य उपस्थित थे.




