गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाखुर्शी पंचायत के पायरगुड़ी गांव में मंगलवार को मां मंगला उषा की पूजा धूमधाम से की गयी. इस मौके पर महिलाओं ने उपवास रहकर मां मंगला उषा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. साथ ही व्रती महिलाओं ने अपने परिवार की सुख शांति की कामना भी की. स्वर्णरखा नदी के कुलियाना घाट से सुबह महिलाओं द्वारा घट डुबोकर गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली. पुजारी प्रवीर सिंह द्वारा पूजा पाठ कर श्रद्धालुओं के साथ नदी में मंगला उषा पूजा का आह्वान किया. श्रद्धालु सिर पर कलश के साथ पूजा स्थल पहुंचे. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद मां मंगला उषा की कलश स्थापना कर गुड़, नारियल, अरवा चावल, नए फलों, आम चाहार, महुआ फूल आदि से पूजा-अर्चना किया. पूजा समापन होने के बाद मां मंगला को बलि देकर बकरा चढ़ाया गया. पूजा देखने के लिए काफी संख्या में आस-पास के कई गांव के लोग पहुंचे थे.




