
चाकुलिया : चाकुलिया बीआरसी परिसर में समावेशी शिक्षा अंतर्गत (दिव्यांग) विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए चाकुलिया और बहरागोड़ा प्रखंड के संयुक्त रूप से जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 123 बच्चों की स्वास्थ्य की जांच की गई. शिविर में मुख्यत: अस्ति दिव्यांग, मानसिक दिव्यांग, श्रवण बाधित बच्चों की जांच की गयी. शिविर का की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि विशाल बारिक और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर जिला दिव्यांग प्रभारी उमेश मिश्रा, चिकित्सक डॉ अक्षय ठाकुर, आर डी सिंह, आदर्श आसु, फिजियोथेरेपिस्ट ओम प्रकाश, रिसोर्स शिक्षक पॉल अब्राहम, रिसोस शिक्षिका, श्वेता कुमारी, प्रभारी बीपीओ प्रणव बेरा, बुलबुल मंडल, राजा बारिक, सहयोग शिक्षक धनमनी हांसदा, वन्य रानी माहतो, नेपाल पुरान, धनंजय बारिक, गुप्तेश्वर महातो समेत अन्य लोग उपस्थित थे.






