
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के आमडंगरा सबर टोला मे गुरुवार को खाना बनाने के क्रम में घर में आग लगने से चार सबर परिवारों के घर समेत घर सारा समान जलकर राख हो गया था. घटना की सूचना पाकर शुक्रवार को सांसद विधुत वरण महतो के पुत्र कुणाल महतो आमडांगरा गांव पहुंचे और अग्नि प्रभावित कृष्णा सबर, सुनील सबर, झुनपुकी सबर, नन्द सबर के परिवार को 25 किलो प्रत्येक परिवार को चावल, आठ धोती-साड़ी, आठ कंबल, चार बेडशीट चार गमछा और 12 हजार रुपये देकर आर्थिक सहयोग किया है. इस दौरान जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, सुशील शर्मा, शतदल महतो, मनोरंजन महतो, चंदन महतो, मोहन सोरेन समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





