
बहरागोड़ा : बड़शोल पुलिस ने सोमवार को अवैध लॉटरी के साथ जगन्नाथपुर चौक पर लॉटरी बेचते हुए खंडामौदा गांव निवासी मृत्युंजय बेरा को धर दबोचा है. आरोपी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि बड़शोल और बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी की विक्री करते हैं. कहा है कि उक्त लॉटरी को माफियाओं द्वारा जमशेदपुर से छपवाकर उनके बीच बेचने के लिए वितरण किया जाता है. बड़शोल थाना प्रभारी ज्योतिलाल राजवाड़ ने बताया कि मृत्युंजय बेरा के बयान पर थाना में कांड संख्या 29/2021 के तहत धारा 420,406,34,7(3) व लॉटरी अधिनियम 1998 के तहत बहरागोड़ा के सुसेन राउत, बिजय अग्रवाल उर्फ बिजु, अपु दास, मनोहरपुर गांव निवासी अभिजित ओझा केशरदा के पप्पू बेरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. थाना में आरोपी समेत छो लोगों पर मामला दर्ज होने के पश्चात क्षेत्र में अवैध लॉटरी के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. थाना प्रभारी ने बताया कि जमशेदपुर से छपवाकर लॉटरी माफियाओं द्वारा क्षेत्र के गरीब ठेलावाले, खोमचा वाले और ट्राली वाले इसके शिकार बन रहे थे. कहा कि क्षेत्र में अवैध लॉटरी का कारोबार यहां काफी तेजी से फल फूल रहा था इस व्यापार पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी, काफी मशकत के बाद पुलिस को सफलता मिली है. कहा कि अवैध लॉटरी की बिक्री ना हो इसके लिए पुलिस आगे भी इसी तरह अभियान चलाएगी.





