चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के आमाभुला गांव में विगत दिनों मनिन्द्र महतो ने धारदार हथियार से हमला कर गांव के ही तपन महतो को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इस संबंध में छायारानी महतो के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 64 /2025 दिनांक 09.09.25,धारा –126(2)/115(2)/118(1)/109/352/351(3)/3(5) बीएनएस 2023 के तहत आरोपी मनिन्द्र महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया है.(नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने छापामारी कर कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मनिन्द्र महतो उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है. कहा की आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किया गया लोहे के कटारी को विधिवत जप्त कर प्राथमिकी अभियुक्त को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है.



