चाकुलिया: विगत कुछ दिनों से बढ़ी गर्मी से क्षेत्र के लोग बेहाल थे. तपती धूप से लोग बेहाल थे और दोपहर में घर से बाहर निकलने से कतरा रहे थे. सोमवार को भी लोग गर्मी से बेहाल थे परंतु शाम में मौसम ने अचानक करवट लिया और कुछ देर तक तेज हवा और ओलावृष्टि होने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है. (नीचे भी पढ़े)
वहीं चाकुलिया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि से किसानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है. विदित हो कि इन दिनों किसान अपनी जमीन पर करेला,खीरा समेत अन्य सब्जी की खेती की है और ओलावृष्टि होने से लता युक्त सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचा है.



