चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार स्थित स्टेशन के पास शनिवार को साधु के भेष में एक महिला को झांसा देकर उसके सोने की चेन ले उड़ा. सोने की चेन की कीमत 50 हजार बतायी जाती है. सूचना पाकर चाकुलिया पुलिस जांच में जुट गई है.इस संबंध में पीड़िता ऊषा माझी ने बताया कि सुबह एक सफेद रंग की धोती और कुर्ता पहने साधु घर आया. महिला ने साधु को 10 रुपए दे दिए. इसके बाद महिला घर के अंदर जाने लगी, तभी साधु ने उसे बुलाया. साधु ने महिला से गले में पहने सोना की चेन को उतारने को कहा. (नीचे भी पढ़े)
ठग ने महिला से कहा कि सोने की चेन को उतार कर एक कागज में मोड़ कर घर के मंदिर के पास रख दो. इससे उसके पति और बच्चों को कोई दोष नहीं लगेगा. महिला ने चेन को गले से निकाल कर एक कागज में रख कर साड़ी में लपेट कर घर के मंदिर के पास रख दिया. साधु ने महिला से दोपहर दो बजे मंदिर से चेन लेने की बात कही. इसके बाद ठग वहां से निकल गया. करीब 20 मिनट के बाद मंदिर के पास रखी साड़ी को देखा तो कागज के अंदर सोने की चेन नहीं थी. कागज में दो रुद्राक्ष, चावल और मां दुर्गा का एक लॉकेट मिला. तब महिला को एहसास हुआ कि उसने ठगी की है. इसके बाद ऊषा माझी अपनी स्कूटी से उसे ढूंढने बाजार गई. परंतु वह ठग कहीं नहीं मिला. इसके बाद पीड़ित महिला ने थाना प्रभारी संतोष कुमार को इसकी सूचना दी.



