चाकुलिया: चाकुलिया के विधायक कार्यालय में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से 12 सितंबर को वीर शहीद साबुआ हांसदा के शहादत दिवस पर चर्चा हुई. जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार कार्यक्रम को सादगीपूर्ण से मनाया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)
प्रत्येक पंचायत,प्रखंड के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई की वे 10 बाईक के साथ 3 बजे तक सभास्थल पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपनी भूमिका निभाए. इस बैठक में प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, विस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, कोषाध्यक्ष राजा बारिक,सह सचिव निर्मल महतो, उपाध्यक्ष अमर हांसदा,सालखन मुर्मू, बबलु हेंब्रम, राम मुर्मू, सहदेव गोप, जितेन हांसदा, सवान टुडु, संजीत सिंह, कुंवर टुडू समेत अन्य उपस्थित थे.



