गालूडीह: गालूडीह के उलदा में हाइवे किनारे बना झारखंड का पहला माता वैष्णो देवी धाम मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस पर रविवार से नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ. तीन हजार से अधिक महिलाओं ने पीली साड़ी में सिर पर कलश लेकर यात्रा निकाली. जय माता दी के जयकारों से गालूडीह गूंज उठा. कलश यात्रा महुलिया उच्च विद्यालय मैदान से शुरू हुई. जम्मू से आये स्वामी हृदयानंद गिरि महाराज खुली जीप पर सवार थे. (नीचे भी पढे)

वहीं बजरंगबली का रूप धारण कर कलाकार आगे-आगे चल रहे थे. तीन किलोमीटर दूरी तय कर मंदिर पहुंचने के बाद सभी भक्तों के बीच शरबत और प्रसाद वितरण हुआ. तृतीय स्थापना दिवस पर विशेष पूजा अर्चना के लिए जम्मू से पुजारी अनंतश्री विभूषित यानी जम्मू वाले बाबा, बृजभूषण पांडेय, विनय पांडेय, अमित द्विवेदी उलदा पहुंचे हैं. पूजा में माता वैष्णो देवी धाम मंदिर के निर्माणकर्ता राजकिशोर साहू, किरण देवी, राहुल शास्त्री पूजा में शामिल हुए.




