चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को परीय पदाधिकारी के निर्देश पर चाकुलिया विद्युत विभाग द्वारा शिविर आयोजित किया गया. शिविर में प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, पंसस मनोरंजन महतो, विभाग के एसडीओ ए अख्तर, जेई सुशांत हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित थे. शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे विद्युत उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं से अवगत कराकर जल्द समाधान करने की मांग की. (नीचे भी पढ़े)
शिविर में सिमदी पंचायत के बारोडांगुवा गांव के ग्रामीणों ने पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बिजली बिल विपत्र उपलव्ध कराने की मांग की है.ज्ञापन में कहा है कि गांव के विद्युत उपभोक्ताओं के बीच विगत कई माह से विभाग द्वारा बिजली बिल विपत्र का वितरण नहीं किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं. कहा की विभाग की उदासीनता के कारण उपभोक्ताओं को समयानुसार प्रतिमाह बिजली बिल विपत्र उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. इस मौके पर पहुंचे उपभोक्ताओं की समस्याओं से अवगत होकर पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा.







