
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की बनकांटी पंचायत के मुरुनिया गांव में विधायक समीर महंती ने स्वास्थ्य उप केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. मौके पर संबोधित करते हुए महंती ने कहा कि गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा. कहा कि ग्रामीण योजना को पूर्ण कराने में सहयोग करें. मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, उपाध्यक्ष मदन मन्ना, गौरीशंकर महतो, समीर दास, गौतम दास, आशीष गिरी, अमित कुइला, मिथुन कर, शेखर बेरा, सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, चंदन सीट, संजय राउत समेत अन्य उपस्थित थे.





