बहरागोड़ा : बजट सत्र के पश्चात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्या और विकास कार्यों की समीक्षा की. विधायक समीर महंती ने बहरागोड़ा महिला कॉलेज, चाकुलिया डिग्री कॉलेज पर अविलंब भूमि पूजन की तिथि तय करने और कैमी बोनाबुड़ा जर्जर सड़क, मोटेल चौक से दान्दुडीह होते हुए गंडानाटा तक जर्जर सड़क सहित लंबित जर्जर सड़कों का जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया में लाने के लिए मुखमंत्री से मांग की है. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य के मंत्री मिथिलेश ठाकुर, रामेश्वर उरांव, विधायक प्रदीप यादव समेत अन्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
बजट सत्र के शून्य काल में लचर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की. विधायक समीर महंती ने बजट सत्र के शून्य काल में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से लचर बिजली व्यवस्था से क्षेत्र के जनता काफी परेशान है. उन्होंने शून्य काल में कहा कि लचर बिजली व्यवस्था से आम जीवन अस्त व्यस्त होने के साथ साथ मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विधायक ने सरकार से बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है.




