चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली पंचायत के कुचियाशोली गांव में प्राथमिक विद्यालय में दो कमरा निर्माण और चंदनपुर पंचायत के पुखुरिया गांव में प्राथमिक विद्यालय में दो कमरा भवन निर्माण कार्य का गुरूवार को विधायक समीर महंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. विदित हो किविधायक समीर महंती से विद्यालय के शिक्षकों ने विधायक से भवन निर्माण की मांग की थी. शिक्षकों ने कहा था कि विद्यालय में भवन कमी के कारण विद्यालय में बच्चों को पठन पाठन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. (नीचे भी पढ़े)
शिक्षकों से मिली समस्या को प्राथमिकता देते हुए विधायक ने दोनों ही विद्यालय में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए अनुशंसा की जिसे स्वीकृत मिलने पर विधायक श्री महंती ने भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस मौके पर झामुमो नेता बलराम महतो,मुखिया दसरथ मुर्मू,मुखिया दयंती मुर्मू,निर्मल महतो,अमर हांसदा,गणेश मुर्मू,तृप्ति महतो,सुपाई हांसदा,धीरेन पातर,बापी नंदी,सुनील हांसदा, पिटला दास,जयदेव दास, गाबला दत्त,जिला परिषद धरित्री महतो,पार्थो महतो,जगन्नाथ महतो,पुखूरिया गांव में पंचायत समिति सावना मांडी, विजय गोस्वामी, दाखिन किस्कू,मनोरंजन महतो, बादल महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



