पटमदा : जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट निधि से स्वीकृत पटमदा प्रखंड के सुदूरवर्ती उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोड़सा में पांच व प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय माचा में छह कमरा स्कूल भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो व जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया. जोड़सा में स्कूल भवन का निर्माण 69 लाख रुपये से बलिया एंटरप्राइजेज जमशेदपुर व माचा में 67 लाख रुपये से काब्या एंटरप्राइजेज जमशेदपुर के देखरेख में किया जाएगा. जनप्रतिनिधियों ने दोनों ही संवेदक को गुणवत्तापूर्ण भवन निर्माण करने का निर्देश दिया है. ग्रामीणों की मांग पर सांसद व विधायक ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोड़सा को प्लस टू का दर्जा दिलाने व जोड़सा गांव के करीब 2 किमी जर्जर सड़क का मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया है.(नीचे भी पढे)

विधायक ने कहा कि जोड़सा उत्क्रमित उच्च विद्यालय को प्लस टू का दर्जा दिलाने के लिए राज्य के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को पत्राचार किया गया था. लेकिन दुर्भाग्य है कि मंत्री अब हमारे बीच में रहे ही नही. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से जोड़सा स्कूल को प्लस टू का दर्जा दिलाएंगे. शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पार्षद खगेन महतो, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, मुचीराम बाउरी, सुभाष कर्मकार, मंटु चरण दत्त, पंचानन दास, सुखदेव कुंभकार, अश्विनी महतो, अजित दत्त समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.



