
चाकुलिया : पश्चिम बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के केंदाडांगरी गांव के पास शुक्रवार की दोपहर पुआल से लदा पिकअप वैन बिजली तार के संपर्क में आ गया. इससे से पुआल में आग लग गई जिससे पुआल समेत वाहन जलकर राख हो गया. मिली जानकारी के अनुसार बंगाल से पिकअप वैन पुआल लेकर चाकुलिया आने के क्रम में केंदाडांगरी गांव के पास बिजली के तार से सट जाने की वजह से यह घटना हुई है. प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि वाहन पर लदे पुआल के ढेर में जैसे ही आग लगी चालक वाहन को सड़क से नीचे उतारकर पलटने का प्रयास किया परंतु आग की बढ़ती लपटों को देखते हुए चालक वाहन को छोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकला. इस घटना से पुआल और वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो गया.







