चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर रविवार को चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल द्वारा थाना क्षेत्र के मोराबांधी गांव में अवैध रूप से संचालित दो देशी शराब भट्टी को ध्वत कर दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शराब भट्टी में शराब निर्माण के लिए रखें गये सामग्री और 350 केजी जावा महुआ एवं करीब 15 लीटर देशी शराब को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि इसकी सूचना उत्पाद विभाग को सुचित किया गया है.थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अवेध रूप से संचालित देशी शराब भट्टी पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस द्वारा आगे भी कार्रवाई की जाएगी. वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित अवैध शराब भट्टी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.


















