जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में बुधवार को इस्लाम नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. युवक का नाम मोहम्मद इस्माइल उर्फ मोहम्मद विक्की है. उसकी उम्र 24 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. मोहम्मद इस्माइल इस्लाम नगर में मस्तान शाह बाबा मजार वाली गली का रहने वाला था. आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.(नीचे भी पढ़े)
बताया जा रहा है कि मोहम्मद इस्माइल का पिता पश्चिम बंगाल के पुरुलिया गया हुआ था. मोहम्मद इस्माइल घर में अकेले था. बताते हैं कि वह पहले से तनाव में था. इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक तनाव में किसलिए था इसका पता नहीं चल पाया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.



