घाटशिला : मुसाबनी थाना क्षेत्र के कदमडीह गांव से बीते दो दिन पूर्व की मध्यरात्रि में हुई दो मोटरसाइकिल की चोरी के मामले में बुधवार को गांव के कुछ युवकों ने दो लोगों को फुलपाल क्रॉसिंग से मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा. दोनों युवकों को पहले तो लोग अपने गांव कदमडीह ले गए और भीड़ ने जमकर पिटाई की. (नीचे भी पढ़े)

धुनाई की बाद में उस दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि 8 अप्रैल की मध्यरात्रि कदमडीह गांव से मोटरसाइकिल की चोरी कर ली थी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुसाबनी थाने में को दी. मोटरसाइकिल की खोजबीन करने में ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की और अंततः 2 लोगों को मोटरसाइकिल के साथ फुलपाल क्रॉसिंग से धर दबोचा.


