
घाटशिला : मुसाबनी सुरदा माइंस व कंस्ट्रेटर प्लांट के मजदूरों को सम्मान जनक रोजगार की मांग को लेकर विगत दिनों मजदूरों ने एचसीएल व आइसीसी को दिए गए आवेदन पर एडमिन बिल्डिंग के सभागार में एचसीएल के प्रबंधक डीके श्रीवास्तव से बैठक कर रोजगार से संबंधित जानकारी ली. प्रबंधक ने बैठक में उपस्थित मजदूरों को जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में वरीय पदाधिकारी ही निर्णय ले सकते है. प्रबंधक के इस बयान से मजदूर भड़क गए और आंदोलन के रुख अख्तियार करते हुए कहा कि बुधवार प्रथम पाली से माइंस व कंस्ट्रेटर प्लांट के आवश्यक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया. इसकी सूचना अनुमंडलाधिकारी घाटशिला, एचसीएल प्रबंधक और स्थानीय प्रशासन को दे दी गयी है. मजदूरों के आंदोलन के रुख देख प्रबंधन सकते में पड़ गया है. मजदूरों ने एक स्वर में कहा कि जबतक सम्मान जनक रोजगार नहीं मिल जाता आवश्यक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा. सभी मजदूरों के इस निर्णय पर अमल करने की अपील को गई. इस अवसर पर मुसाबनी अंश 19 के जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू घाटशिला के पूर्व जिला पार्षद राजू कर्मकार, रविन्द्र साव, मोहन मुर्मू, हिन्दू सोय, रायसेन सोरेन, सोबेन हेंब्रम, सुभाष मिश्रा, गुनाराम हांसदा, सुजीत साव, जयंत दास, कन्हाई हांसदा, अशोक धल , बलराम दास, सुशांत बेरा, सूरज भकत, बैजू हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.



