
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. जमशेदपुर के उलीडीह (मानगो) पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की 6 बाइक भी बरामद की है. पकड़ाए गए चोरों में राजा बनर्जी, सनी कुमार और दीपू गोराई शामिल है. सभी शंकोसाई रोड नंबर चार के रहने वाले है. वहीं इनका मास्टर माइंड डेविड टोप्पो फरार है. पुलिस डेविड की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस ने चार बाइक पश्चिम बंगाल के बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के निश्चितपुर के झाड़ियों से बरामद किया है वहीं दो बाइक सरगना डेविड के घर के पास झाड़ियों से बरामद किया है.
मास्टर चाभी से करते थे बाइक की चोरी, 7-8 हजार में बेच देते थे
पूछताछ में चोरों ने पुसिस को बताया कि वे लोग काफी सालों से बाइक की चोरी करते आ रहे है. शहर के कई इलाकों से उन्होने बाइक की चोरी की है. उनके पास बाइक को खोलने के लिए एक मास्टर की (मास्टर चाभी) होती थी. कहीं भी बाइक को खड़ी देख पहले तो वे लोग बाइक के मालिक की निगरानी करते थे. उसके बाद एक चोर बाइक को मास्टर की से खोलता था फिर दोनों बाइक को चूराकर कही छूपा देते थे. फिर बाइक का बाइक का नंबर प्लेट को बदल दिया जाता था और उसके चेचिस नंबर को मिटा देते थे. और फिर उसे कहीं भी झाड़ियों में छूपा कर रख देते थे. बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश की जाती थी. बाइक खरीदने वाले को पेपर बाद में देने का झांसा देकर बाइक को मात्र 7-8 हजार रुपये में बेच देते थे.







