जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को पटना स्थित बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भवन में आयोजित हुई. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में पूरे भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों से आए भारी संख्या में प्रतिनिधियों एवं समाज के वरिष्ठ समाजसेवी और विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों ने भाग लिया. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक के दौरान जमशेदपुर निवासी एवं संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य संतोष अग्रवाल को समाज के हित में विशेष कार्य संपन्न कराने के लिए सम्मानित किया गया.







