जमशेदपुर: न्यू बारीडीह पार्क महिला समिति की ओर से शनिवार को साकची स्थित यशवी इंटरनेशनल होटल में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. हरे परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने सावन के उल्लास, उमंग और सौहार्द का आनंद उठाया. कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं, फन गेम्स, गीत-संगीत और नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया.महोत्सव का शुभारंभ परिचय सत्र से हुआ. इसके बाद भजन एवं फिल्मी गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया. सखियों के बीच चुटकुलों और कविताओं की जुगलबंदी ने कार्यक्रम में हंसी-खुशी और सावन की हरियाली जैसा माहौल बना दिया. फन गेम्स और डांस प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम के दौरान ‘समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका’ तथा महिलाओं को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए परिवार और समाज को खुशहाल बनाने में उनकी भूमिका पर भी चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि परिवार की खुशहाली और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से परिवार के साथ-साथ समाज में भी सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है.सावन महोत्सव के दौरान पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का सुंदर संगम देखने को मिला. (नीचे भी पढ़े)
गीत-संगीत और नृत्य के बाद सभी महिलाओं के लिए स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था की गई. पूरे आयोजन में आपसी स्नेह, सौहार्द और उत्साह का वातावरण बना रहा.कार्यक्रम की संचालिका बिना तिवारी के साथ मंजू, विभा,अमृता, पूनम, प्रभा, कल्पना, सरोज, रीना,अनामिका, राधा, रंजू, स्मिता, प्रतिमा, अनु समेत करीब 50 महिलाओं ने भाग लिया. महिला समिति की सदस्याओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई.







