जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो स्थित ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल, तुरियाबेरा परिसर में 7 फरवरी को विद्यालय का वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया.इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें मनमोहक नृत्य, मधुर गीत, नाट्य मंचन एवं समूह नृत्य शामिल थे. बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया और सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीजू थॉमस (सीनियर मैनेजर, जेईएम फाउंडेशन) ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का उद्घाटन किया. उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा उन्होंने कहानी के माध्यम से बच्चों को बताया कि जंगल में हाथी सबसे बड़ा होते हुए भी शेर राजा इसलिए है क्योंकि उसका आत्मविश्वास और एटीट्यूड सबसे मजबूत है.उन्होंने बच्चों को समझाया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए ताकत से ज्यादा सही सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण जरूरी होता है..(नीचे भी पढ़े)

विद्यालय द्वारा दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की भी सराहना की. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रधानाचार्या द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें पूरे वर्ष की शैक्षणिक उपलब्धियों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, खेलकूद, परीक्षा परिणाम एवं विद्यार्थियों की प्रगति का विस्तृत विवरण दिया गया. साथ ही प्रधानाचार्या श्रीमती मधु मिश्रा ने छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है. विद्यालय के प्रबंधक सरवन सिंह ने कहा कि “शिक्षा समाज के निर्माण की सबसे मजबूत नींव है. (नीचे भी पढ़े)

ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल भविष्य में भी बच्चों को संस्कारयुक्त, अनुशासित और आत्मनिर्भर नागरिक बनाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा. उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया.हेड मिस्ट्रेस श्रीमती रीना रॉय ने इस अवसर अपने मार्गदर्शक कथनों में कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है.विद्यालय के कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह, किरण चाणे एवं कमेटी सदस्य सूरज सिंह शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे.


















