जमशेदपुर : बारामुला सेक्टर में शहीद हुए बीएसएफ के जवान जमशेदपुर के लाल शहीद किशन दुबे की पुण्यतिथि पर परशुराम शक्ति सेना ने अध्यक्ष अभिषेक पांडे के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. इसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, किशन दुबे की माता जगमाया देवी, राकेश तिवारी, अलोक वाजपेयी, जटाशंकर पाण्डेय, अखिलेश यादव, अखिलेश मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, कृष्णा पात्रो, सपन राकेश गुप्ता आदि शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के आयोजन में परशुराम शक्ति सेना के अभिषेक पांडे, रंजीत झा, राहुल झा, विपिन तिवारी, चंदन पांडे, सनी शर्मा, वेद प्रकाश तिवारी, रवि शंकर दुबे ने अहम भूमिका निभाई. पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सत्येंद्र सिंह, संजय सिंह, शैलेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, कमल किशोर सिंह, बीके यादव, मनोज सिंह, विकास सिंह, आरती ठाकुर, सैल्यूट तिरंगा के रवि शंकर तिवारी, किशन दुबे के भाई रवि शंकर दुबे एवं विकास दुबे, सतीश कुमार, रवि रामचंद्रन, राकेश, विजय विश्वकर्मा आदि समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग भी इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुए.



