जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर के रहने वाले राकेश कुमार सिंह के साथ धोखाधड़ी हुई है. पीड़ित राकेश कुमार सिंह ने इस संबंध में जयप्रकाश नगर के रहने वाले विवेक कुमार तिवारी, सौरव साव, विनायक राव, आदित्य राजू, अशोक श्याम राव और करण कुमार आचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. राकेश ने उक्त लोगों के खिलाफ आरोप लगाया है कि उन्होंने पैसा दोगुना करने का लालच देकर उनसे हजारों रुपये ठग लिए. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.



