
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत बारीगोड़ा में अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया. जहां दुकानदारों के रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने दुकानदारों के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ की. दर्जनों दुकान में अपराधियों ने लाखों का सामान तोड़ा. बताया जा रहा है कि 10 से 15 की संख्या में आए अपराधियों की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. अपराधियों के उत्पाद को लेकर बारीगोड़ा के सैकड़ों दुकानदारों ने गुरुवार को बंद बुलाया, जहां सभी दुकानदारों ने अपने- अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की. पूरे इलाके में अपराधियों के उत्पात से दुकानदार के साथ स्थानीय लोगों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है. गुरुवार को दुकानदारों ने अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर बीच सड़क पर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. दुकानदारों का कहना है, कि पुलिस जबतक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं करेगी तब तक दुकानें नहीं खुलेगी.






