
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को स्कूटी सवार बुजुर्ग से बाइक सवार दो युवकों ने पर्स की छिनतई कर ली. घटना को अंजाम देने के बाद युवक तेजी से फरार हो गए. इस संबंध में तिमिर डे ने जुगसलाई थाना में लिखित शिकायत की है. तिमिर ने बताया कि वे अपने स्कूटी से जुगसलाई की ओर जा रहे थे. रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक आई औऱ उनका पर्स छीन लिया. बाइक में दो युवक सवार थे. छिनतई करने के बाद दोनों युवक फरार हो गए. पर्स में एक हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड औऱ कुछ जरुरी कागजात थे. उसने बताया कि उसने काफी दूर तक उन युवकों का पीछा किया, लेकिन वे सारे युवक वहां से भाग निकले और किसी ने मदद नहीं की, जिसके बाद वह थक हारकर जुगसलाई थाना पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, थानेदार ने इस घटना को लेकर अधिकारिक जानकारी देने से इनकार किया है और कहा है कि ऐसी कोई घटना उनके थाना क्षेत्र में नहीं घटी है.








