
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना अंतर्गत डूमरडीह गांव निवासी डोमन सिंह मुंडा कि तालाब में डूबने से मौत हो गई बताया जाता है कि मृतक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था वह कल रात से ही घर से गायब था. इधर आज उसका शव गांव के ही तालाब से बरामद किया गया. वहीं शव की सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वैसे परिजन इसके पीछे के कारणों को स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]








