
जमशेदपुर: झारखंड पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन जमशेदपुर द्वारा सोनारी चिल्ड्रेन पार्क में विभिन्न संस्थाओं एवं स्कूलों के स्पेशल बच्चों को एग्जिबिशन वॉची प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएसपी ट्रैफिक बबन सिंह ने किया.इस प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थाओं के कुल 28 स्पेशल बच्चों ने भाग लिया. कोविड- 19 को ध्यान में रखते हुए कई विशेष स्कूल के केवल तीन- तीन बच्चों को आमंत्रित किया गया था. दिव्यज्योत नेत्रहीन विद्यालय व नेशनल एसो. फार ब्लांइड के बच्चों ने खिताब जीता. दूसरे स्थान पर स्कूल आफ होप व तीसरे स्थान पर मूकबिधर स्कूल के बच्चे रहे.

बाडवी गेम 4 लोगों की टीम गेम है और हर एक सदस्य को एक बॉल टारगेट बॉल के पास रोल करना होता है. दृष्टिहीन दिव्यांगों के लिए यह बहुत कठिन था लेकिन टारगेट बॉल के पास बजती हुई घंटी से दूरी भापकर दोबी बॉल को टारगेट बॉल के पास लुडका कर कर यह प्रतियोगिता जीत ली और सब को अचंभित कर दिया.मुख्य अतिथि बबन सिंह ने प्रत्येक खिलाड़ी को नकद पुरस्कार देकर खुश किया. विशेष अतिथियों के रूप में जवाहर शर्मा एवं इंद्रजीत सिंह (गुरुद्वारा साहब श्रीतख्त पटना) के वाइस प्रेसिडेंट है और एन डी सुब्रमण्यम एवं सुशांत सिंह भी उपस्थित थे. खेलकूद का संचालन जीविका के संस्थापक अवतार सिंह द्वारा किया गया.



