जमशेदपुर: जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक(एसएसपी) किशोर कौशल ने सोमवार को गुड़ाबांदा थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान थाने में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.साथ ही उन्होंने लंबित केस की फाइलों को देखा. गुडाबांदा थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की अद्यतन जानकारी ली. थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो को लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने को कहा. थाना में मौजूद सुविधाओं और कमियों की जानकारी ली. विगत दिनों मुढ़ाठाकरा में अपराधियों द्वारा पिस्टल दिखाकर रंगदारी लेने के मामले का त्वरित खुलासा करने और आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए डीएसपी व थाना प्रभारी की प्रशंसा की. इस दौरान मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत भी मौजूद थे.



