जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सिद्धो-कान्हू मैदान क्षेत्र निवासी मोनू ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मोनू जुगसलाई का रहने वाला था. टाटानगर स्टेशन में साफ-सफाई का काम करता था. अंतरजातीय विवाह करने के बाद वह बागबेड़ा में किराए के मकान में रह रहा था. (नीचे देखे पूरी खबर)
घटना के वक्त पत्नी बच्चे को लाने घर से बाहर गई थी. जब वह घर लौटी तो मोनू को फंदे से लटका पाया गया. इसके बाद उसने आस-पास के लोगों को खबर दी. घटना की सूचना पाकर मोनू के स्वजन भी मौके पर पहुंचे और मोनू की पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. वहीं पत्नी ने भी मोनू के घर वालों पर कई आरोप लगाए. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है..मामले में अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज की गई है.






