जमशेदपुर : नगर की साहित्य, संस्कृति व कला को समर्पित संस्था सुरभि की ओर से शुक्रवार की संध्या अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ. लोयोला स्कूल के फेसी ऑडिटोरियम में आयोजित कवि सम्मेलन का मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विधिवत उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद देश के ख्यातिप्राप्त कवियों, राव अजातशत्रु (उदयपुर), जानी बैरागी (राजोद,मध्य प्रदेश), आशीष अनल (लखनऊ), राधेश्याम भारती (प्रयागराज), मणिका दुबे (जबलपुर) व भुवन मोहिनी (इंदौर) ने अपनी रचनाओं व चुटीले व्यंग्यों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया. इस दौरान लोयोला स्कूल का फेसी ऑडिटोरियम श्रोताओं के ठहाकों से गूंजता रहा. इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

उक्त अवसर पर श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने इस कवि सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सुरभि के संस्थापक अध्यक्ष गोविन्द दोदराजका को बधाई दी. वक्ताओं ने बताया कि शहर में हास्य कवि सम्मेलन की शुरुआत सुरभि द्वारा ही की गई थी और पिछले 22 वर्षों से प्रतिवर्ष (कोरोना काल को छोड़कर) होली के अवसर पर अखिल भारतीय स्तर के कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता रहा है.(नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर सुरभि के अध्यक्ष गोविन्द दोदराजका ने श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया. साथ ही इस अवसर पर समाज सेवी एके श्रीवास्तव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया.



