बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत के कोसाफलिया गांव में शिव चतुर्दशी क्लब सह मेला कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय पाता नाच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विधायक समीर महंती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए श्री महंती ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है. मेला कमेटी ने पाता नाच प्रतियोगिता का आयोजन कर संस्कृति को संरक्षित करने का सराहनीय प्रयास किया है. श्री महंती ने कहा कि मेले से आपसी एकता और भाईचारा को बढ़ावा मिलता है. मौके पर विजेता ढिलाहारा पाता नाच टीम को पुरस्कृत किया गया. मौके पर झामुमो प्रखंड सह बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, समीर दास, मुखिया परमेश्वर हेंब्रम, माताल मांडी, बुलबुल मंडल, मिथुन कर, दिनेश हांसदा, अंपा मुर्मू, माझों सोरेन,मिर्जा सोरेन, सावन हेंब्रम,बिमल कुमार टुडू,सुरेंद्र सोरेन, सिमाल मुर्मू, सुपाई सोरेन, सुनाराम मुर्मू,चंदू हांसदा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.














