
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत छायानगर चौक के समीप एक पुलिस पदाधिकारी ने एक स्थानीय व्यक्ति की बेधड़क पिटाई कर उसे लहूलुहान कर दिया. स्थानीय लोगों ने इस पर करवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. घायल टिंकू भुइयां ने बताया कि छायानगर चौक के समीप दो वाहनों में टक्कर हुई थी, जिसपर स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों पक्षों को समझा बुझा कर सुलह करवाया जा रहा था, इतने में वहां पीसीआर पुलिस वैन पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ बदसलूकी करने लगी. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन पर पुलिस ने लाठियां भाजना शुरू कर दिया. जिससे वे बुरी तरह लहूलुहान हो गए. घायल व्यक्ति ने दोषी पुलिस कर्मी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है अन्यथा बस्तीवासियों के द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है.




