जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. चोरों ने गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती आनंद नगर में नितेश कुमार के घर पर धावा बोला. नितेश कुमार का मकान आनंद नगर में रोड नंबर 5 में है. चोरों ने यहां से नकदी और जेवरात समेत कीमती सामान पार कर दिए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जा रहा है कि नितेश कुमार का परिवार 8 मई को किसी काम से घर से बाहर था. सोमवार को लोग पहुंचे तो देखा कि घर में चोरी हुई है. घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और अलमारी तोड़कर सामान निकाल ले गए. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा और इसके बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा.








