जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा मेला में मोबाइल की चोरी करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी प्रभजोत कौर मानगो से कदमा गणेश पूजा घुमने आयी थी. घुमने के दौरान ही पर्स और मोबाइल किसी ने उससे छीन लिया. छीनकर भाग रही दो लड़कियों को उसने धर दबोचा. इसके बाद भीड़ ने कदमा पुलिस को उन दोनों को सौंप दिया, जिसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया. इन लोगों ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वे दोनों मेला में इसी तरह की छिनतई करते है. पकड़ी गयी महिलाओं में एक सुनिता सिंह पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिला के जमुरिया थाना कके खासफायदा सिलपाड़ा गांव के रहने वाली है जबकि दूसरी गौरी सिंह है, जो पुरुलिया के काटाडी क्षेत्र के रहने वाले है. एक और लड़की को पकड़ा गया है, जो नाबालिग है. पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की है. पुलिस मामले की जांच और पूछताछ करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया है.




