
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना की पुलिस ने टाटा स्टील के पावर हाउस गेट के सामने लगाये गये लोहे के डिवाइडर की चोरी करते हुए एक चोर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. टाटा स्टील के सिक्यूरिटी ने उक्त युवक को पकड़कर थाना के हवाले किया, जिसके बाद उसको जेल भेज दिया. जहां चोर चोरी कर रहा था, वह जुगसलाई थाना से महज कुछ कदमों की दूरी पर ही है. पकड़ा गया चोर जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मोहम्मद अनवर उर्फ पप्पू का बेटा मोहम्मद सिराज उर्फ बल्लू है. पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की है. पुलिस ने उसके पास से डिवाइडर का लोहा भी बरामद कर लिया है. इस संबंध में जुगसलाई थाना के पुलिस अवर निरीक्षक ऋषिकेश कुमार सिंह के बयान पर एफआइआर दर्ज किया गया है. जुगसलाई थानेदार तरुण कुमार ने बताया कि लगातार डिवाइडर की चोरी हो रही थी. नया डिवाइडर फिर से लगाया गया था, जिसको काटने का प्रयास करते हुए युवक को धर दबोचा गया और अब जेल भेज दिया गया है.





