
जमशेदपुर : त्योहार का मौसम शुरू होते ही जमशेदपुर में चोरी की घटनाओं में इज़ाफ़ा हो गया है. इधर बीते एक पखवाड़े के भीतर शहर के कई इलाकों में चोरों का तांडव बढ़ गया है. जहां बीती रात चोरों ने एक बार फिर से पुलिस को खुली चुनौती देते हुए साकची थाना अंतर्गत रामलीला मैदान के समीप तीन दुकानों का ताला काटकर 1 लाख 20 हजार रुपए नगदी सहित लाखों रुपए के सामान की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है. इधर चोरी की घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश देखा जा रहा है. वैसे बीते एक महीने के भीतर साकची थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है और पुलिस अबतक किसी भी मामले का खुलासा करने में विफल रही है.



