
जमशेदपुर: परसुडीह मे आर्थिक तंगी से परेशान होकर पति -पत्नी ने कीटनाशक (जहर) खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. आस पास के लोगों ने दोनों को गंभीर अवस्था मे एमजीएम अस्पताल लाया. जहां पर उन दोनों का इलाज चल रहा है. इस संबंध में उसके बेटे आशीष गोराई ने बताया कि माता- पिता इस समय आर्थिक तंगी से पेरशान थे. पहले की तरह पिता के पास काम नही था. काफी देनदारी हो गयी थी जिसके बाद वे परेशान रहते थे. हमारी भी आमदनी पहले जैसी नहीं रही. दोनों रात में ठीक- ठाक थे. सुबह मां चार बजे के बाद उठ जाती थी लेकिन आज आठ बजे तक नहीं उठी तो मुझे चिंता होने लगी. इसके बाद बगल के लोग और अपनी बहन को बुलाया. इसके बाद बंद दरवाजा को खोला गया. जहां पर माता-पिता पड़े हुए थे. बगल में कीटनाशक दवा की बोतल पड़ी हुई थी. इसके बाद हमने एंबुलेंस को फोन किया और बाद में एमजीएम अस्पताल पहुंचे.







