जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से आयोजित तुलसी जयंती समारोह के तहत रविवार को कक्षा 8 से लेकर 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विषय संप्रेषण (भाषण) प्रतियोगिता आयोजित हुई. इसमें नगर के 23 विद्यालयों के कुल 86 विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए पूरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में यमुना तिवारी व्यथित, डॉ अरुण सज्जन, विजयालक्ष्मी ‘वेदुला’, डॉ उदय प्रताप हयात, दिव्येन्दु त्रिपाठी, अनिता निधि, नीलिमा पाण्डेय, डॉ वीणा पाण्डेय ‘भारती’, कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ एवं राजेन्द्र राज रहे, जबकि प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र सुभाष चन्द्र मूनका, राम नंदन प्रसाद, डॉ प्रसेनजित तिवारी, प्रसन्न वदन मेहता, हरि मित्तल, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, सुरेश चन्द्र झा, डा अजय कुमार ओझा, अरुणा भूषण, बसंत जमशेदपुरी तथा शकुन्तला शर्मा प्रमुख रहे. मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे.





