जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन, संस्कार भारती एवं सहयोग के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान के मानस सभागार में सावन मास के पहले दिन नगर की महिला साहित्यकारों के लिए “सावन मिलन समारोह” आयोजित किया गया. इसमें शताधिक महिला साहित्यकारों ने शिरकत की, जिन्होंने इसके अन्तर्गत गीत- संगीत – कविता पाठ के अलावा नृत्य एवं पारंपरिक कजरी गीतों की जबरदस्त प्रस्तुतियां दी. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर सभी प्रतिभागी महिलाएं हरे रंग के परिधान तथा पूरे शृंगार में में शामिल हुईं. कार्यक्रम में महिलाओं के लिए झूले की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें झूले के साथ कजरी गायन एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी ने खूब मौज-मस्ती की. कार्यक्रम के दौरान सुस्वादु खान-पान की विशेष व्यवस्था भी की गई थी जिसका सभी ने भरपूर लुत्फ उठाया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत भाषण संस्थान के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डॉ रागिनी भूषण ने किया. कार्यक्रम का संचालन माधवी उपाध्याय ने किया. समारोह की संयोजक डॉ वीणा पाण्डेय भारती, माधवी उपाध्याय, नीता सागर चौधरी एवं उपासना सिन्हा रहीं. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ रागिणी भूषण, नीलिमा पाण्डेय, डॉ वीणा पाण्डेय भारती, अरुणा भूषण शास्त्री, माधवी उपाध्याय, उपासना सिन्हा, पूनम महानंद, शकुंतला शर्मा, रीना सिन्हा, नीलम पेडी़वाल, अनिता निधि, पद्मा प्रसाद ‘विन्देश्वरी’, डॉ जूही समर्पिता, प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’ उमा पांडेय, पूनम सिंह, छाया गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, सुष्मिता मिश्रा, अरुणा झा,वीणा कुमारी नंदिनी, माधुरी मिश्रा, मंजु कुमारी, ममता कर्ण मनस्वी, रीति झा, डॉ आशा गुप्ता, तारा तिवारी, अनामिका तिवारी, सुदीप्ता जेठी राउत, किरण त्रिपाठी, श्रुति त्रिपाठी, छाया प्रसाद, विंध्यवासिनी तिवारी,पूनम शर्मा स्नेहिल, शिप्रा सैनी मौर्या, उषा झा, रेणु राय, संगीता मिश्रा, पूनम मेहता, डॉ. संध्या सिन्हा,निर्मला राव, रीना गुप्ता श्रुति, पूर्वी घोष, विजयालक्ष्मी वेदुला, डॉ सरित किशोरी, अनीता सिंह,आरती शर्मा, पूजा कुमारी, पूनम शर्मा, रीना शर्मा, मीना शर्मा, स्मृति पांडेय चौबे, डॉ रजनी रंजन, लक्ष्मी सिंह रूबी, छाया गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, सुधा गोयल नवीन, विजया मिश्रा, रेणुबाला मिश्रा, सुष्मिता सरकार, दीपिका बनर्जी, सुनीता बेदी, ममता जलान,ललिता जी,सरिता सिंह,रिंकू पांडेय, मनीषा सहाय एवं विद्या तिवारी उपस्थित रहीं.



