
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत वर्कर्स कॉलेज परिसर में छात्राओं से छेड़खानी कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए युवकों में दाइगुटु निवासी अभिषेक कुमार महतो और कुंवर बस्ती निवासी रोहित कुमार तिवारी शामिल है. पुलिस ने गुरुवार को दोनों को जेल भेज दिया है. इस मामले में पीड़ित छात्रा खुशबू झा के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है. खुशबू ने पुलिस को बताया कि कॉलेज परिसर में बाहरी युवक अड्डेबाजी करते हैं. मंगलवार को वो अपने साथियों के साथ कॉलेज में थी. इसी बीच दोनों युवक जो कॉलेज से पास आउट हो चुके हैं, वे कॉलेज में पहुंचे. दोनों ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी. विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़कर उनकी पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया.






