• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 18, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur visit of central defence minister sanjay seth : जमशेदपुर में प्रबुद्धजनों के साथ देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की बैठक, दी जानकारी, रांची में 19 से 21 सितंबर तक डिफेंस एक्सपो ईस्ट टेक 2025 का होगा आयोजन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड की राजधानी रांची 19 से 21 सितंबर तक पहली बार डिफेंस एक्सपो ईस्ट टेक 2025 की मेज़बानी करने जा रही है. भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) के सहयोग से आयोजित होने वाला यह आयोजन रांची के खेलगांव स्थित विश्वनाथ शाहदेव स्टेडियम में होगा. तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन में 200 से अधिक रक्षा एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े विक्रेता भाग लेंगे, जिनमें 50 से अधिक एमएसएमई और स्टार्टअप शामिल होंगे. इसके अलावा डीआरडीओ और देश की कई अग्रणी निजी कंपनियां भी अपनी तकनीकी और सैन्य क्षमता का प्रदर्शन करेंगी. कार्यक्रम में सेना के उपकरणों का लाइव प्रदर्शन होगा, साथ ही अत्याधुनिक रक्षा तकनीकों और विभिन्न उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. (नीचे भी पढ़े)

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित एक होटल में जमशेदपुर शहर के प्रबुद्धजनों और व्यापारियों के साथ संवाद कर एक्सपो की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि देशभर से रक्षा विशेषज्ञ, औद्योगिक संस्थान, तकनीकी संस्थान और लघु एवं मध्यम उद्योग इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे. यह एक्सपो भारत की आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन क्षमता को प्रदर्शित करने के साथ ही इसे और अधिक सशक्त बनाने का मंच भी बनेगा. संजय सेठ ने बताया कि कभी रक्षा आयात पर निर्भर रहने वाला भारत आज 92 देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है. उन्होंने कहा कि भारतीय सैन्य शक्ति का लोहा अब पूरी दुनिया मान रही है, जिसका ताज़ा उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव हैं.(नीचे भी पढ़े)


स्वदेशी अपनाओ अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील:केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि शहर के दुकानदार अपनी दुकानों पर “स्वदेशी अपनाएं” का पोस्टर अवश्य लगाएं. उन्होंने इसे एक जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान करते हुए कहा कि इस मुहिम में व्यापारी संगठन, सामाजिक और धार्मिक संगठन, स्थानीय क्लब तथा सभी जिम्मेदार नागरिक सक्रिय भूमिका निभाएं और लोगों को जागरूक करें. एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने कहा कि झारखंड में पहली बार डिफेंस एक्सपो आयोजित होने जा रहा है, जो पूरे कोल्हान के व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर है। इस कार्यक्रम में बिटूबी मीटिंग्स भी होंगी, जिससे व्यापारियों और डिफेंस सेक्टर के बीच सीधा समन्वय स्थापित होगा और व्यापारी इसका लाभ उठा सकेंगे. वहीं, भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए कहा कि रांची में होने वाला डिफेंस एक्सपो भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता का प्रतीक बनेगा. (नीचे भी पढ़े)

जिस तरह रक्षा क्षेत्र में हम स्वदेशी तकनीक और उपकरणों के दम पर आगे बढ़ रहे हैं, उसी तरह हमें अपने दैनिक जीवन और व्यापार में भी स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की आदत डालनी होगी. इस दौरान मंच संचालन सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने किया. इस दौरान एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह बंटी, इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतिरयार, सीआईआई के प्रतिनिधि उदित अग्रवाल, संजीव कुमार, मानव केडिया, चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अनिल मोदी, उधमी जवाहर विग, राजीव अग्रवाल, पुनीत कॉन्टिया, बिनोद शर्मा, दशरथ उपाध्याय, दिलीप गोयल,योगेश मल्होत्रा, बिनोद देबूका, विनोद शर्मा, हेमंत गोयल, उमेश चथरथ, चिंटू भलोटिया, महेश अग्रवाल, दीपक पंचमिया, अमृत चौधरी, हरजीत सिंह बुटे, लिप्पु शर्मा, तारणपाल सिंह राजू, प्रवीण, दशरथ गुप्ता, संतोख सिंह, प्रेम झा व अन्य मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur border area crime : कपाली के एक लॉज में चोरी, छात्र का लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज गायब
खबर

Jamshedpur border area crime : कपाली के एक लॉज में चोरी, छात्र का लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज गायब

October 18, 2026
Jamshedpur ssp bike petroling :  एसएसपी ने जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा, बाइक दस्ते के साथ शहर में की पेट्रोलिंग, यातायात, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
खबर

Jamshedpur ssp bike petroling :  एसएसपी ने जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा, बाइक दस्ते के साथ शहर में की पेट्रोलिंग, यातायात, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

October 17, 2026
jamshedpur durga puja : बर्मामाइंस सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उदघाटन, साथ रहे टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी, रघुवर ने कहा – टाटा स्टील में बेहतर बोनस यूनियन ने कराया, अर्थव्यवस्था मजबूत होगी
खबर

jamshedpur durga puja : बर्मामाइंस सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उदघाटन, साथ रहे टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी, रघुवर ने कहा – टाटा स्टील में बेहतर बोनस यूनियन ने कराया, अर्थव्यवस्था मजबूत होगी

October 17, 2026
Next Post

jamshedpur fraud social workers arrested : समाजसेवी का चोला ओढ़कर ठगी करता था चंदन यादव, जमशेदपुर पुलिस के पास आयी ठगी की शिकायतों की बाढ़, कैसे पकड़ा गया चंदन, देखिये video

jamshedpur sikh sad news : नयी दिल्ली में सड़क हादसे में युवा अधिवक्ता ननजोत कौर की मौत, ननजोत के परिजन से मिल सिख समाज ने दुःख जताया

Jamshedpur chamber platinum jubilee :  सिंहभूम चैम्बर के प्लेटिनम जुबिली पर ‘महासचिव फोटो गैलरी’ का हुआ उद्घाटन, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन, आत्मनिर्भर भारत के तहत ’स्वदेशी अपनाने’ से संबंधित पोस्टर का भी किया गया विमोचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 17th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 अक्टूबर 2026

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

jamshedpur bjp leader kale : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई पूजा पंडालों का किया उदघाटन, लगाये मां दुर्गा के जयकारे

jamshedpur new unique hotel : जमशेदपुर में ‘इत्यादि / Etcetera’ का शुभारंभ, बना खानपान का नया ठिकाना

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News