जमशेदपुर : जमशेदपुर में पानी भरने की मेहनत को देख आप भी दंग रह जायेंगे की लोग प्यास बुझाने के लिए अपनी नींद और चैन खो बैठे है. तस्वीर देख आप भी दंग रह जायेंगे. जमशेदपुर के करनडीह क्षेत्र में जहा पानी के एक डेकची को भरने के लिए रात्रि का नींद खराब कर रात के 2 बजे से लाइन में लग जाते है. वही इस कारण लोगों की बच्चों की पढ़ाई के साथ लोगों का रोजगार से लेकर ड्यूटी तक छूट जाता है. मगर मिशन पानी को पाने के बाद ही घर लौटते है. कारण यहां समय से नल चालू और बंद हो जाता है. यहां के लोग बताते है कि पानी को पाने के जिद्द में लोगो के बीच मारपीट तक करनी पड़ती है. मगर यहां के विधायक और सांसद को फर्क नही पड़ता.
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिल्डरो की मनमानी का नतीजा भोग रही करनडीह और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग जिस कारण पानी का लेयर धरातल रसातल में चला गया है एक डिप बोरिंग है, जिससे पानी की जरूरतें किसी तरह पूरी होती है. एक तो गर्मी दूसरा पानी की किल्लत लोगों के जीवन को अंधेरे में डाल चुका है. एक-एक बूंद पानी के लिए घंटो लाइन में खड़े होकर पानी का इंतजार करना पड़ता है.














