
जमशेदपुरः लगभग दो हफ्ते से मौसम अपना रुख बदला हुआ है. दिन में तेज धूप तो शाम होते ही छा जाते है बादल. कभी तेज वर्षा तो कभी बूंदा-बांदी से शहर का माहौल खुशनुमा हो जाता है. वही आज यानी शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रही. इसी के साथ शहर में आज बूंदाबांदी हुई.वही बारिश 0.3 मिली मीटर शाम के पांच बजे तक दर्ज की गई. वहीं शुक्रवार को सुबह से चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा. शुक्रवार का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज की गई थी. इसी के साथ रविवार का आंशिक तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है. वही शहर में 17 मई से तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी.






