जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला बिमला कुमारी बुधवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है. इस संदर्भ में भ्रष्टाचार निरोधक जांच गिरोह की जिला सचिव ने बताया कि महिला के पति की मृत्यु 15 फरवरी 2025 को सड़क दुर्घटना में हुई थी. उसके बाद महिला ससुराल में ही किसी तरह रहती थी. उसकी शादी 20 अप्रैल 2024 को हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी. पति के मृत्यु के पांच महीने बाद से ही महिला के साथ ससुराल में मारपीट की जाती थी. अंत में उसे घर से निकाल दिया गया. महिला का ससुराल परसुडीह के सरजामदा में है. मायके आने के बाद ससुरालियों पर पारिवारिक दबाव बनाया गया परंतु वे नहीं माने. (नीचे भी पढ़ें)
महिला ने 25 नवंबर को परसु़डीह और साकची महिला थाना में शिकायत की परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. फिर बिमला ने इसकी शिकायत समाजसेवी सह भ्रष्टाचार निरोधक जांच गिरोह की जिला सचिव से की. वह पीड़िता महिला को लेकर बुधवार को सिटी एसपी के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगायी है. उनका कहना है कि दहेज में दिये हुए पैसे और सामान महिला को लौंटा दिया जाये, जिससे महिला अपना भरण पोषण कर सके. फिलहाल ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गयी है.



